नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान परिचालन से 5,533.06 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज किए गए 4,416.83 करोड़ रुपये के परिचालन राजस्व की तुलना में 25.27% अधिक है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 1,402.83 करोड़ रुपये का रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए 1,289.24 करोड़ रुपये के कर पश्चात लाभ (पीबीटी) की तुलना में 8.81% अधिक है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान कर पश्चात लाभ (पीएटी) पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए 969.13 करोड़ रुपये के कर पश्चात लाभ (पीएटी) की तुलना में 8.17% की वृद्धि के साथ 1,048.33 करोड़ रुपये रहा।
1 जुलाई, 2026 को कंपनी की आदेश बही की स्थिति रु. 72,258 करोड़ थी।