बेंगलुरु, 19 सितंबर 2026: नवरत्न रक्षा सरकारी क्षेत्र के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 26 अगस्त 2026 को इसके द्वारा किए गए अंतिम प्रकटन के बाद 648 करोड़ रु. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में लेजर आधारित आईआर जैमर, संचार उपकरण, साइबर सुरक्षा समाधान, थर्मल इमेजर, ट्रांसड्यूसर, एआई आधारित सॉफ्टवेयर समाधान, टीआर मॉड्यूल, अपग्रेड, स्पेयर, सेवाएं आदि शामिल हैं।