नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 10 अगस्त 2026 को इसके अंतिम प्रकटन के बाद से 730 करोड़ रु. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में संचार उपकरण, रेडार, वैमानिकी, टैंक उप-प्रणाली, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, साइबर सुरक्षा, परिधि सुरक्षा, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिकी, ईवीएम, जैमर, बैटरी, पुर्जे, सेवाएं आदि शामिल हैं।