Product category :समाचार
Date : सितम्बर 2, 2026
बेंगलूरु दिनांक 02.09.2026: माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) के वार्षिक प्रदर्शन की समीक्षा की अध्यक्षता की। इस अवसर पर, बीईएल के सीएमडी श्री मनोज जैन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार की इक्विटी होल्डिंग के लिए 934.47 करोड़ रुपये का लाभांश चैक (अंतरिम और अंतिम) प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और सचिव (डीपी) श्री संजीव कुमार भी उपस्थित थे।
माननीय रक्षा मंत्री ने रेखांकित किया कि 2025-26 में, भारत ने लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन हासिल किया, जिसमें डीपीएसयू ने 1.29 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया। उन्होंने इस उपलब्धि को आत्मनिर्भर रक्षा औद्योगिक आधार के निर्माण की दिशा में राष्ट्र की महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिबिंब बताया।
कार्यक्रम के दौरान बीईएल के सीएमडी श्री मनोज जैन ने भी माननीय रक्षा मंत्री को बीईएल के नवोन्मेषी उत्पादों और स्वदेशी तकनीकों से अवगत कराया।
Posted on: सितम्बर 2, 2026
Posted on: सितम्बर 2, 2026
Posted on: सितम्बर 2, 2026
Posted on: सितम्बर 2, 2026