Skip to main content

BEL

आर्टिलरी ट्रैक्ड के लिए एकीकृत कमान नियंत्रण व संचार प्रणाली (i3CAT)


आर्टिलरी ट्रैक्ड के लिए एकीकृत कमान नियंत्रण व संचार प्रणाली (i3CAT)

उत्पाद श्रेणी :रक्षा संचार उत्पाद

Integrated Command Control and Communication System for Artillery Tracked (i3CAT)

आर्टिलरी ट्रैक्ड के लिए एकीकृत कमान नियंत्रण व संचार प्रणाली (i3CAT) कैरियर कमान पोस्ट ट्रैक्ड (सीसीपीटी) के लिए एक कमान पोस्ट समाधान है। यह सामरिक/तकनीकी फायर कंट्रोल कार्यों का समन्वय करने के लिए स्व-चालित आर्टिलरी रेजिमेंटों के लिए ट्रैक वाहन पर अपनी तरह का पहला, अत्यधिक गतिशील कमान पोस्ट है और सीवीआरडीई, ओएफएमके और बीईएल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। कमान पोस्ट उपकरण के अलावा, चालक और गनर के अलावा 7 क्रू सदस्यों के आरामदायक बैठने के लिए जगह की व्यवस्था की गई है। i3CAT एकीकृत सीसीपीटी को रेजिमेंटल पोस्ट और बैटरी स्तर पर कमान पोस्ट दोनों में तैनात किया जा सकता है।

विशेषताएं

  • बढ़ी हुई लंबाई और ऊंचाई के साथ सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड वाहन बीएमपी-II
  • सामरिक संप्रेषण को सुविधाजनक बनाने के लिए ध्वनि डेटा संचार के साथ वर्धित सामरिक कंप्यूटर (ईटीसी) और रेडियो सेट।
  • रगेड लैपटॉप, प्रिंट और फैक्स सुविधा, ईटीसी के साथ एलसीडी का इंटरफेस और रगेडाइज्ड लैपटॉप।
  • सहायक विद्युत यूनिट (एपीयू) के साथ एकीकृत वातानुकूलन इकाई (एसीयू) जो वातानुकूलित परिवेश प्रदान करने के अलावा कमांड पोस्ट उपकरणों की बिजली की आवश्यकताओं को पूरा करती है।
  • स्थायी मोड में कमान पोस्ट और गनों के बीच लाइन संचार सुकर बनाने के लिए 15 लाइन की टेलीफोन लाउड स्पीकिंग यूनिट।
  • स्वचालित एनबीसी सुरक्षा प्रणाली और स्वचालित आग का पता लगाने और संदमन प्रणाली।

Related Products

Bulk Encryption Unit-Next Generation (BEU-NG)

Low Level Light Weight Radar (Improved)

इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य प्रणाली (LOMAH प्रणाली)

Advanced Multi-Function AESA Radar (AMAR)