BEL

आयोजन

बीईएल ने EDEX 2023 में भाग लिया

Product category :आयोजन

Date : दिसम्बर 6, 2023


मिस्र के सशस्त्र बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ओसामा आस्कर ने मिस्र रक्षा प्रदर्शनी (EDEX) 2023 में भारतीय मंडप का दौरा किया। सीएमडी, बीडीएल, सुश्री प्रभा गोयल, जीएम (बीईएल-पंचकुला) ने उन्हें प्रदर्शनी में भाग ले रहे आठ भारतीय रक्षा संगठनों-बीईएल, एचएएल, बीडीएल, डीआरडीओ, एमडीएल, एवीएनएल, आईओएल और एडब्ल्यूईआईएल की क्षमताओं के बारे में बताया। मिस्र के सैन्य उत्पादन मंत्री मेजर जनरल मोहम्मद सलाह एल-दीन मुस्तफा ने कल EDEX 2023 में भारतीय मंडप में बीईएल के स्टाल का दौरा किया। उन्हें आज बीईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में महाप्रबंधक (बीईएल-पंचकूला) सुश्री प्रभा गोयल द्वारा बीईएल की क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।

मिस्र के रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद अहमद जाकी और मिस्र के वायु रक्षा के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद हेगजी अब्दुल मावगौड ने EDEX 2023 के इंडिया पवेलियन में बीईएल के स्टाल का दौरा किया और उन्हें सीएमडीई (सेवानिवृत्त) ए माधवराव, सीएमडी, बीडीएल और सुश्री प्रभा गोयल, जीएम (बीईएल-पंचकुला) द्वारा जानकारी दी गई।