भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भारतीय रक्षा बलों को उत्पादों तथा टर्नकी प्रणालियों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है ।
वर्षों के दौरान, बीईएल ने अनेक नागरी उत्पादों के निर्माण के लिए भी विविधीकरण किया है । नागरी बाज़ार को बृहत् टर्नकी दूरसंचार समाधान भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं । रक्षा तथा नागरी बाज़ार खण्डों में ग्राहकों तथा उन्हें प्रदान किए गए उत्पादों एवं सेवाओं की संक्षिप्त सूची नीचे दी गई है:
| उत्पाद एवं सेवाएँ | ग्राहक |
|---|---|
| दूरसंचार, टर्मिनल तथा नेटवर्क | दूरसंचार विभाग, अर्धसैनिक बल, रेलवे, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) |
| प्रसारण प्रणालियाँ एवं सैटकॉम उत्पाद | आकाशवाणी (एआईआर), दूरदर्शन (डीडी), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) |
| इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन | भारतीय चुनाव आयोग |
| सौर उत्पाद एवं प्रणालियाँ | पुलिस, सरकारी तथा निजी संगठन, व्यक्ति |
| टर्नकी प्रणालियाँ, ई-गवर्नेंस नेटवर्क | इसरो, पुलिस, राज्य सरकार, सरकारी क्षेत्र के उपक्रम |
| कंपोनेंट्स | एआईआर तथा डीडी, राष्ट्रीय रेडियो तथा टीवी प्रसारणकर्ता, यंत्रीकरण उद्योग, स्विचिंग उद्योग, मनोरंजन उद्योग, टेलीफोन उद्योग, व्यक्ति |