BEL

उन्नत समवेत (संयुक्त) संचार प्रणाली (ACCS)


उन्नत समवेत (संयुक्त) संचार प्रणाली (ACCS)

उत्पाद श्रेणी :नौसैना प्रणाली

ACCS

उन्नत समवेत (संयुक्त) संचार प्रणाली (ACCS) एक नव सृजित IP आधारित एकीकृत संचार प्रणाली है, जिससे VLF MF HF V/UHF के माध्यम से जलयान से जलयान, जलयान से तट-भूमि (तटीय क्षेत्र) तथा जलयान से हवाई क्षेत्र में संचार उपलब्ध कराया जाता है, एकल टर्मिनल का उपयोग करके समस्त बैंड्स तक रेडियो संचार की सुवि धा प्राप्त होती है। उपस्कर का केन्द्रीभूत संरूपण, आवंटन, अनुवीक्षण और नियंत्रण होता है और जलयान के भीतर दूरस्थ प्रचालन की सुविधा मिलती है।

जलयान की मुख्य प्रसार प्रणाली और अंतर्जलीय टेलीफोन के साथ अंतराफलकित .

प्रणाली पूर्णत: लचीली है तथा सभी क्षेणियों के जलयानों के अनुसार संरूपित की जा सकती है।

ACCS – एक संपूर्ण संचार समुच्चय में निम्न उप प्रणालियाँ होती हैं:-‍

  • नियंत्रण और अनुवीक्षण उप प्रणाली
  • रेडियो उप प्रणालियाँ (VLF/ MF/ HF/ VHF/UHF)
    • सेटकॉम उप प्रणालियाँ (अद्वितीय प्रणाली)
  • ऐंटेना उपप्रणाली
  • ऑडियो उप प्रणाली

नियंत्रण और अनुवीक्षण उप प्रणाली

  • क्रांतिक उप प्रणाली जो संपूर्ण नेटवर्क का नियंत्रण व अनुवीक्षण करती है।

रेडियो उप प्रणालियाँ (VLF/ MF/ HF/ VHF/UHF)

  • संपूर्ण स्पेक्ट्रम पर बाहरी संचार की सुविधा प्रदान करती है।

सेटकॉम उप प्रणाली

  • KU, C.S. और UHF बैंड पर आवाज आंकड़ा और वीडियो संप्रेषण और अभिग्रहण की सुविधा प्रदान करती है।

ऐंटेना उप प्रणाली

  • मेट्रिक्स आधारित प्रणाली और कॉमन एरियल वर्किंग आधारित प्रणाली दोनों प्रकार की ऐंटेना स्विचिंग सुविधा प्रदान करती है।

ऑडयो उप प्रणाली

  • जलयान प्रसारण प्रणाली के साथ अंतराफलकन – सुविधा प्रदान करती है तथा आवाज बहु चैनल अभिलेखन सुवधा उपलब्ध कराती है।

Related Products

Low Level Light Weight Radar (Improved)

Electronic Target System (LOMAH System)

Advanced Multi-Function AESA Radar (AMAR)

Weapon Locating Radar (Plain)