BEL

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

माननीय रक्षा मंत्री जी ने बीईएल के उत्कृष्टता केन्द्र का उद्घाटन किया

???

बेंगलूरु, 16 फरवरी, 2026 – माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 16 फरवरी, 2026 को बेंगलूरु स्थित नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) का दौरा किया।

माननीय रक्षा मंत्री ने पुणे स्थित कृत्रिम प्रज्ञान (सीओई-एआई) उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का आभासी रूप से उद्घाटन किया और औपचारिक रूप से कंपनी की कृत्रिम प्रज्ञान नीति आरंभ की।

बीईएल के बेंगलूरु कॉमप्लेक्स के दौरे के दौरान, माननीय रक्षा मंत्री ने बीईएल के माउंटेन फायर कंट्रोल रेडार का शुभारंभ किया। उन्होंने बीईएल-बेंगलूरु में मिसाइल एकीकरण सुविधा का भी उद्घाटन किया और आकाश की तीसरी और चौथी रेजिमेंट कॉम्बैट प्रणालियों को हरी झंडी दिखाई।

माननीय रक्षा मंत्री को भारतीय स्टार्टअप द्वारा विकसित कृत्रिम प्रज्ञान आधारित समाधानों सहित कई उन्नत स्वदेशी रक्षा तकनीकों के बारे में बताया गया, जिसमें रक्षा परितंत्र में नवाचार और स्वदेशीकरण पर बढ़ते जोर को बताया गया।

माननीय रक्षा मंत्री ने बीईएल के सहयोग से मिसाइल प्रणालियों के निर्माण के लिए उद्योग साझेदारों-बीईएमएल, बीडीएल, एल एंड टी, एमएसएमई और स्टार्टअप के साथ बातचीत की। उन्होंने उन्नत स्वदेशी तकनीकों के विकास के लिए शैक्षणिक समुदाय (आईआईटी-एम और आईआईएससी) के साझेदारों के साथ भी बातचीत की।

इस दौरान, बीईएल के केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं, सीओई-इलेक्ट्रॉनिक्स वारफेयर एवं फोटोनिक्स, सीओई-कम्युनिकेशन, सीओई-रेडार और हथियार प्रणाली व उत्पाद विकास एवं नवाचार केंद्र (पीडीआईसी) द्वारा की गई स्वदेशीकरण पहलों को भी दिखाया गया। साथ ही, स्टार्टअप और उद्योग के साझेदारों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। माननीय रक्षा मंत्री जी को घरेलू रक्षा विनिर्माण और अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में बीईएल के उल्लेखनीय योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

माननीय रक्षा मंत्री को प्रमुख राष्ट्रीय रक्षा कार्यक्रमों जैसे क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (क्यूआरसैम), लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मार्क II (एलसीए एमके II), एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए), प्रोजेक्ट कुशा (एमआर-सैम/एलआर-सैम), काउंटर ड्रोन सिस्टम, नेवल वेपन कंट्रोल सिस्टम आदि के साथ बीईएल में चल रही अनुसंधान और विकास गतिविधियों से भी अवगत कराया गया।

सेक्योर सिस्टम-ऑन-चिप्स (एसओसी), मोनोलिथिक माइक्रोवेव इंटिग्रेटेड सर्किट (एमएमआईसी) और एप्लीकेशन स्पेसिफिक इंटीग्रेटेड सर्किट (एएसआईसी), जो भारत सेमीकंडक्टर मिशन के उद्देश्यों और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जैसे रणनीतिक सेमीकंडक्टर डिवाइसों के स्वदेशीकरण में बीईएल की भूमिका पर विशेष ध्यान आकृष्ट किया गया।

संक्षिप्त चर्चा में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि स्वदेशी अनुसंधान और विकास पहल विदेशी तकनीकों पर निर्भरता को कम करते हुए भूमि, वायु, नौसेना और रणनीतिक क्षेत्रों में परिचालन की तैयारियों को बढ़ा रही हैं।

माननीय रक्षा मंत्री ने एआई और स्वायत्त प्रणालियों में नवीनतम तकनीकों का उपयोग करते हुए चुस्त उत्पाद विकास के लिए स्टार्टअप, उद्योग और शिक्षा जगत के साथ सहयोग करने के लिए बीईएल के आर एंड डी समुदाय को प्रोत्साहित किया। माननीय रक्षा मंत्री ने विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग, नवाचार और त्वरित प्रोटोटाइप को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल को ईएसजी अंक 73.8 के साथ केयरएज-ईएसजी 1 की रेटिंग मिली

???

सेबी में पंजीकृत इश्यूअर-पेस ईएसजी रेटिंग प्रदाता केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड (केयरएज-ईएसजी) द्वारा बीईएल को 73.8 के ईएसजी स्कोर के साथ केयरएज-ईएसजी 1 की रेटिंग प्रदान की गई है।

 

बीईएल पहली एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है जिसे केयरएज-ईएसजी 1 की रेटिंग दी गई है, जो इस क्षेत्र में स्थायी पद्धतियों को अपनाने की इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बीईएल ने अपनी ईएसजी को अपनाने में नेतृत्व गुणों को प्रदर्शित किया है और सर्वोत्तम-श्रेणी के प्रकटीकरण, नीतियों और कार्य-निष्पादन के माध्यम से ईएसजी के जोखिम का प्रबंधन किया है। जल प्रबंधन, उत्सर्जन नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, मानव पूंजी, कारोबारी नैतिकता, पानी की खपत को कम करने आदि पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने के कारण कंपनी बेहतर तरीके से अधिक स्थायी संचालन को अपनाने में सक्षम बनी है।

 

केयर रेटिंग्स लिमिटेड के वरिष्ठ निदेशक और केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड के सीईओ श्री सैकत रॉय ने बेंगलूरु में बीईएल के कार्पोरेट कार्यालय के अपने दौरे के दौरान केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड की ओर से ईएसजी रेटिंग प्राप्त करने के लिए बीईएल के सीएमडी श्री मनोज जैन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। केयर रेटिंग्स लिमिटेड के निदेशक श्री नितिन डालमिया ने इस अवसर पर बीईएल के सीएमडी को 73.8 (केयरएज ईएसजी-1) का ईएसजी अंक प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

 

केयरएज-ईएसजी ने इस उपलब्धि के लिए बीईएल की सराहना की है — “केयरएज-ईएसजी ने ए एंड डी क्षेत्र में स्थायी पद्धतियों को अपनाने में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड की मजबूत प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान करता है, जो उत्सर्जन नियंत्रण, जल प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन और नैतिक गवर्नेंस में नेतृत्व को प्रतिबिंबित करता है। कंपनी जैव विविधता, ऊर्जा दक्षता, ग्रीन वैल्यू चेन, मानवाधिकार, डेटा गोपनीयता और ईएसजी निगरानी सहित प्रमुख ईएसजी मापदंडों में उद्योग के औसत मापदंडों से बेहतर कार्य-निष्पादन करती है, जो कंपनी को संधारणीय प्रचालनों की ओर लचीले अनुकूलन में बेहतर बनाता है।”

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

BEL receives orders worth Rs.581 Crore

???

Bengaluru, February 6, 2026: Navratna Defence Public Sector Undertaking Bharat Electronics Limited (BEL) has secured additional orders worth Rs.581 Cr. since the last disclosure on 23rd Jan 2026.

Major orders received include communication equipment, radar warning receivers, tank sub systems, radar, software solutions, upgrades, spares, services, etc.

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व में 24% की वृद्धि दर्ज की

???

बेंगलूरु, 28 जनवरी, 2026 नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने परिचालन से प्राप्त राजस्व में पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 5756.12 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान 23.73% की वृद्धि दर्ज करते हुए 7121.98 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक, बीईएल ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए 14538.30 करोड़ रुपये की तुलना में 17302.46 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व हासिल किया।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 2147.68 करोड़ रुपये का रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए 1754.15 करोड़ रुपये के कर पूर्व लाभ (पीबीटी) की तुलना में 22.43% अधिक है।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 5171.22 करोड़ रुपये का रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 4242.37 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान कर पश्चात लाभ (पीएटी) रु.1590.06 करोड़ रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए रु.1316.06 करोड़ के कर पश्चात लाभ (पीएटी) की तुलना में 20.82% अधिक है।

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक कर पश्चात लाभ (पीएटी) 3845.32 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 3183.47 करोड़ रुपये था।

1 जनवरी, 2026 को कंपनी की आदेश बही रु. 73015 करोड़ थी।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल को 610 करोड़ रु. मूल्य के आदेश मिले

???

बेंगलूरु, 23 जनवरी, 2026 – नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 8 जनवरी 2026 को किए गए इसके अंतिम प्रकटन के बाद से 610 करोड़ रु. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त प्रमुख आदेशों में संचार उपकरण, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स, थर्मल इमेजर, जैमर, पुर्जे और सर्विस शामिल हैं।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल को कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से 633 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

???

बेंगलूरु, 22 अक्तूबर, 2025 – नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड से रु. 633 करोड़ (कर छोड़कर) मूल्य का आदेश मिला है। यह आदेश बीईएल द्वारा आपूरित विभिन्न सेंसर, हथियार उपकरण, फायर कंट्रोल प्रणाली और संचार उपकरणों के लिए आवश्यक कलपुर्जों की आपूर्ति के लिए है।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल, सीएसआईआर-सीईईआरआई ने देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण उन्नत प्रौद्योगिकियां स्वदेशी रूप से विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

???

बेंगलूरु, 10 अक्तूबर, 2025 – अग्रणी भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी, नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और व्यापक श्रंखला के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों / प्रणालियों के अनु. व वि. में कार्यसत सीएसआईआर की अनुसंधान प्रयोगशाला, सीएसआईआर- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीईईआरआई) ने माइक्रोवेव वैक्यूम इलेक्ट्रॉन डिवाइस (एमवीईडी), आरएफ और एमडबल्यू उत्पाद, भविष्यगामी ऐंटेना, रेडार के लिए एमईएमएस आधारित उत्पाद, संचार, अंतरिक्ष तथा अन्य रक्षा अनुप्रयोगों की डिज़ाइन और विकास मे सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य देश के रक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण उन्नत प्रौद्योगिकी में स्वदेशी डिज़ाइन को बढ़ावा देने के प्रयासों को सशक्त बनाना है।

श्रीमती नीति पंडित, महाप्रबंधक (रणनीतिक योजना), बीईएल और डॉ नीरज सिन्हा, प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआरसीईईआरआई ने सीईईआरआई संस्थान, पिलानी, झुंझुनू जिला, राजस्थान में बीईएल और सीएसआईआरसीईईआरआई के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सीएसआईआरसीईईआरआई के स्थापना दिवस के अवसर पर एमओयू दस्तावेजों का आदानप्रदान किया

सीएसआईआरकेंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरी अनुसंधान संस्थान के बारे में 

सीएसआईआर- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरी अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीईईआरआई) देश का एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की राष्ट्रीय प्रयोगशाला है। सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के प्रावधानों के तहत एक सोसाइटी के रूप में पंजीकृत यह स्वायत्त संस्थान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में कार्य करता है जिसका कार्यालय पिलानी, राजस्थान, भारत में है। वर्ष 1953 में स्थापित, सीएसआईआर-सीईईआरआई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों/प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला के अनुसंधान एवं विकास में कार्यरत है।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल ने 712 करोड़ रु. मूल्य के आदेश प्राप्त किए

???

बेंगलूरु, 16 सितंबर, 2025 – नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 1 सितंबर, 2025 को अपने पिछले प्रकटन के बाद अब 712 करोड़ रु. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त किए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में आईटी इन्फ्रा एवं सायबर सुरक्षा, ईएसएम प्रणालियां, ब्लॉक चेन समाधान प्लेटफार्म, संचार उपकरण, कलपुर्जे, सर्विस आदि शामिल हैं।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल को 1,092 करोड़ रु. मूल्य के आदेश प्राप्त हुए

???

बेंगलूरु, 29 सितंबर, 2025 – नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 16 सितंबर 2025 के अपने पिछले प्रकटन से रु. 1,092 करोड़ रु. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में ईडबल्यू सिस्टम अपग्रेड, डिफेंस नेटवर्क अपग्रेड, टैंक उप प्रणालियां, टीआर मॉड्यूल, संचार उपकरण, ईवीएम, स्पेयर, सर्विस आदि शामिल हैं।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल को रु. 592 करोड़ मूल्य के आदेश प्राप्त हुए

???

बेंगलूरु, 15 अक्तूबर, 2025 – नवरत्न रक्षा पीएसयू, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 29 सितंबर, 2025 के अपने पिछले प्रकटन से रु. 592 करोड़ मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में टैंक उप-प्रणालियां तथा ओवरहॉलिंग, संचार उपकरण, समाघान प्रबंध प्रणाली, शिप डेटा नेटवर्क, ट्रेन टक्कर निवारण प्रणाली (कवच), लेज़र डैज़लर, जैमर, अपग्रेड, स्पेयर और सर्विस आदि शामिल हैं।