BEL

समाचार

वित्त वर्ष 22-23 की तीसरी तिमाही में बीईएल ने 11,000 करोड़ रुपए का कारोबार किया और पीएटी में 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

Product category :समाचार

Date : जनवरी 12, 2023


नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए 8842.98 करोड़ रूपए के टर्नओवर की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 की 3 तिमाही तक 24.46% की वृद्धि दर्ज करते हुए 11005.89 करोड़ रूपए का टर्नओवर हासिल किया है। वित्त वर्ष 2022-23 की 3 वीं तिमाही के दौरान, बीईएल ने पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज किए गए 3656.22 करोड़ रूपए के टर्नओवर की तुलना में 4046.11 करोड़ रूपए का टर्नओवर हासिल किया है। वित्त वर्ष 2022-23 की 3 तिमाही तक का लाभ (पीबीटी) 2203.39 करोड़ रूपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज किए गए पीबीटी (कर से पहले) की तुलना में 35.07% की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2022-23 की 3 वीं तिमाही के दौरान, कर से पहले का लाभ (पीबीटी) पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज किए गए 788.33 करोड़ रूपए से बढ़कर 800.43 करोड़ रूपए हो गया है। वित्त वर्ष 2022-23 की 3 वीं तिमाही तक का कर के बाद का लाभ (पीएटी) 1641.31 करोड़ रूपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज किए गए 1207.12 करोड़ रूपए के कर बाद के लाभ (पीएटी) की तुलना में 35.97% की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2022-23 की 3 वीं तिमाही के दौरान, कर के बाद का लाभ (पीएटी) 598.77 करोड़ रूपए तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 583.37 करोड़ रूपए था।

निदेशक मंडल ने 28 जनवरी 2023 को आयोजित अपनी बैठक में सितंबर 2022 में बोनस जारी करने के बाद कंपनी की बढ़ी हुई शेयर पूंजी पर रु. 0.60 प्रति शेयर (प्रत्येक का अंकित मूल्य रु. 1/-) का अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की थी। उक्त लाभांश अभिलेख तारीख यानी 10 फरवरी 2023 को शेयर रखने वाले सभी पात्र शेयरधारकों को देय होगा। 1 जनवरी 2023 को कंपनी की आदेश पुस्तिका की स्थिति रु. 50116 करोड़ थी।