बेंगलूरु, 30 मार्च, 2026 - नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को दिनांक 17 मार्च, 2026 को किए गए इसके पिछले प्रकटन से 1660 करोड़ रू. मूल्य के आदेश प्राप्त हुए हैं।
प्राप्त प्रमुख आदेशों में उपग्रह संचार नेटवर्क, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियां, संचार उपकरण, वैमानिकी, साफ्टवेयर समाधान, युद्ध-सामग्री, ईवीएम, रणनीतिक घटक, अपग्रेड, पुर्जे और संबंधित सेवाएं आदि शामिल हैं।