BEL

समाचार

बीईएल को 1011 करोड़ रु. मूल्य के आदेश मिले

Product category :समाचार

Date : मार्च 17, 2026


बेंगलूरु, 17 मार्च, 2026 - नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 25 फरवरी 2026 को इसके द्वारा किए गए अंतिम प्रकटन के बाद से 1011 करोड़ रु. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं।
प्राप्त प्रमुख आदेशों में संचार उपकरण, रेडार चेतावनी और जैमिंग प्रणाली, फायर कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रो ऑप्टिक साइट, लड़ाकू विमानों के लिए फायर संसूचक एवं चेतावनी प्रणाली, उच्च ऊर्जा लेज़र, स्वचालित ट्रेन पर्यवेक्षण प्रणाली, हेड-अप डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर समाधान, जैमर, शेल्टर, रणनीतिक घटक, उन्नयन, कलपुर्जे, सेवाएं आदि शामिल हैं।