श्री श्रीकांत वलगड, हरियाणा काडर के आई.ए.एस. अधिकारी ने 8 अप्रैल 2019 को नवरत्न पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सी.वी.ओ.) पद का कार्यभार ग्रहण किया।
श्री श्रीकांत वलगड ने वर्ष 1986 में कर्नाटक क्षेत्रीय अभियांत्रिकी कॉलेज (अब एन.आई.टी.के. सूरत्कल), मैंगलूरु से इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार में बी.ई. किया है। वे आई.आई.एम.-बेंगलूरु से सार्वजनिक नीति एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजीपीपीएम) भी धारित करते हैं।
आई.ए.एस. का प्रशिक्षण (1991 बैच) पूरा करने के बाद, श्री श्रीकांत वलगड को एलेनाबाद/भिवंडी, हरियाणा के उप मंडल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। तदुपरांत उन्होंने सिरसा/सोनीपत और झज्जर, हरियाणा के अपर जिला कलेक्टर के रूप में और झज्जर और भिवाणी, हरियाणा और कोडगू, कर्नाटक के जिला कलेक्टर के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया और जिला प्रशासन, कानून व्यवस्था, ग्रामीण और शहरी विकास तथा भू राजस्व प्रबंधन के क्षेत्रों का गहन अनुभव प्राप्त किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, हरियाणा के रजिस्ट्रार मजिस्ट्रेट के रूप में, उन्होंने उच्चतर शिक्षा और मानव संसाधन विकास के क्षेत्रों का प्रारंभिक अनुभव प्राप्त किया। संयुक्त सचिव, हरियाणा के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामान्य प्रशासन एवं कार्मिक प्रबंधन का कार्य संभाला।
श्री श्रीकांत वलगड ने हरियाणा शहरी विकास प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शहरी विकास, ग्रामीण विकास, निर्वाचन प्रबंधन, आवास एवं पर्यावरण में भी अपनी सेवाएँ दीं।