BEL

प्रेस विज्ञप्ति

बीईएल में संविधान दिवस मनाया गया

Product category :प्रेस विज्ञप्ति

Date : नवम्बर 26, 2020


बेंगलूरु, 26 नवंबर, 2020 - नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 26 नवंबर, 2020 को संविधान दिवस मनाया। वर्ष 1949 को इसी दिन भारत के संविधान को अंगीकार किया गया था। तदुपरांत हमारा संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। इस अवसर पर बीईएल की सभी यूनिटों और कार्यालयों में भारतीय संविधान की उद्देशिका पढ़ी गई। संविधान दिवस के बैनर भी प्रदर्शित किए गए। कंपनी के सभी कार्यपालकों को भारत के संविधान निर्माण की वीडियो मेल द्वारा भेजी गई।

कोटद्वार यूनिट में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उद्देशिका का पाठ किया गया।

बीईएल के शैक्षणिक संस्थानों में उद्देशिका का पाठ किया गया।

बीईएल बेंगलूरु कॉमप्लैक्स में संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया।

चेन्नै यूनिट के विभागों में उद्देशिका का पाठ किया गया।