उत्पाद श्रेणी :रक्षा संचार उत्पाद
अति निम्न आवृत्ति (VLF) उपस्कर भारतीय मुख्य भूमि से वितरित जलयानों और निमज्जित पनडुब्बियों के साथ लंबी परास के विश्वसनीय संचार का साधन है। विस्तृत संप्रेषण ऐंटेना की सीमित बैंड चौड़ाई इस लिंक पर बढ़ी हुई सूचना अंतरण दर हासिल करने की दिशा में एक प्रमुख चुनौती है। उन्नत किस्म की VLF प्रतिरूपक प्रणाली इस चुनौती का समाधान है,जो कि आधुनिक किस्म की संचार सिग्नल प्रक्रमण तकनीकों के उपयोग द्वारा विश्वसनीय टैक्सट आंकड़ा संचार हासिल करने में सक्षम है।
This will close in 0 seconds