बेंगलूरु, 31 मार्च, 2026 - नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को दिनांक 30 मार्च, 2026 को किए गए इसके अंतिम प्रकटन से 6795 करोड़ रू. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं।
प्राप्त प्रमुख आदेशों में रक्षा मंत्रालय से माउंटेन रेडार, एचएएल से एलसीए के लिए वैमानिकी पैकेज, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज़, रणनीतिक घटकों के बड़े निर्यात आदेश, अपग्रेड, पुर्जे और सेवाएं आदि शामिल हैं।