बेंगलूरु, 24 मार्च, 2026- नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, मानवरहित प्रणाली और अन्य उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कारोबारी अवसर तलाशने के लिए सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रणालियों के उन्नत निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली अग्रणी एकीकृत प्रौद्योगिकी कंपनी आरआरपी ग्रूप के दो भाग, आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और आरआरपी डिफेंस लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
यह सहयोग भारत के रक्षा प्रौद्योगिकी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी जो स्वदेशीकरण और क्षमता वर्धन पर केंद्रित राष्ट्रीय उद्देश्यों को मजबूत करेगा।
इस समझौता ज्ञापन से उच्च सटीकता ईओ सिस्टम (निगरानी प्रणाली, हथियार स्थल), सेमीकंडक्टर डिवाइसों और अगली पीढ़ी के मानवरहित समाधानों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए, रक्षा और रणनीतिक अनुप्रयोगों के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स और मिशन-महत्वपूर्ण प्रणालियों को विकसित करने, आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की अर्धचालक विनिर्माण विशेषज्ञता और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ) प्रणाली और यूएवी प्लेटफार्मों में आरआरपी डिफेंस लिमिटेड की क्षमताओं को विकसित करने में बीईएल के दशकों के अनुभव का लाभ लिया जा सकेगा।
इस समझौता ज्ञापन के तहत, बीईएल और आरआरपी ग्रुप संयुक्त रूप से रक्षा और रणनीतिक अनुप्रयोगों के लिए कई तकनीकों की पहचान, डिजाइन और विकास करेंगे। इस साझेदारी से उच्च गुणता वाले और विश्वसनीय समाधान प्रदान करने में परिवर्तनकारी होने के साथ-साथ अग्रणी तकनीकी नवाचार और भारत की रणनीतिक क्षमताओं को मजबूती मिलेगी।
इस एमओयू से रक्षा मंत्रालय की निर्यात संवर्धन नीतियों के अनुरूप निर्यात के अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।
बीईएल और आरआरपी ग्रुप के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान श्रीमती नीति पंडित, महाप्रबंधक (रणनीतिक योजना, बीईएल) और श्री राजेंद्र चोडनकर (संस्थापक एवं अध्यक्ष-आरआरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज) के बीच श्री मनोज जैन, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक-बीईएल, श्री नंदकुमार टी डी, महाप्रबंधक (पीडीआईसी), श्रीमती रेखा शास्त्री, महाप्रबंधक (मानवरहित प्रणाली) और श्री धीरेंद्र एन. पांडे, महाप्रबंधक (मचिलिपट्टनम यूनिट) की उपस्थिति में हुआ।
बीईएल के सीएमडी श्री मनोज जैन ने कहा, “यह एमओयू भारतीय रक्षा परितंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सेमीकंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और यूएवी प्लेटफार्मों में आरआरपी की क्षमताओं के साथ रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में बीईएल की विशेषज्ञता को शामिल करने से हमें विश्वास है कि अत्याधुनिक, स्वदेशी समाधान प्राप्त होंगे जो राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।”
आरआरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और अध्यक्ष श्री राजेंद्र चोडनकर ने कहा, “बीईएल के साथ यह साझेदारी भारत के रक्षा तकनीकी आधार को मजबूत करने में भावी प्रगति को चिह्नित करती है। बीईएल जिसने रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में उत्कृष्टता को लंबे समय से परिभाषित किया है, के साथ सहयोग करने से हम कार्य के माध्यम से भारत के रक्षा पारितंत्र को आगे बढ़ाने के अपने आशय को पूरा कर सकेंगे जो उद्देश्यपूर्ण, भरोसेमंद और राष्ट्र के दीर्घकालिक हितों के साथ जुड़ा हुआ है।”
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बारे में
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवरत्न पीएसयू बीईएल, भारत के रक्षा और रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। बीईएल एक बहु-उत्पाद, बहु-प्रौद्योगिकी, बहु-यूनिट उद्यम है जिसके उत्पाद पोर्टफोलियो में रेडार और फायर नियंत्रण प्रणाली, हथियार प्रणाली, संचार और नेटवर्क केंद्रित प्रणाली, नौसेना प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और एवियोनिक्स, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, पनडुब्बी रोधी वारफेयर प्रणाली, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स और गन उन्नयन, होमलैंड सुरक्षा, नागरिक उत्पाद और रणनीतिक घटकों के क्षेत्र में 600
से अधिक उत्पाद हैं।
आरआरपी ग्रुप के बारे में (आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और आरआरपी डिफेंस लिमिटेड)
आरआरपी ग्रुप, जिसका मुख्यालय नवी मुंबई में स्थित है, एक एकीकृत प्रौद्योगिकी कंपनी है जो सेमीकंडक्टर, रक्षा और उन्नत एयरोस्पेस प्रणालियों में अत्याधुनिक तकनीकों और उच्च तकनीक निर्माण परितंत्र में अग्रणी है। यह चार विशिष्ट्रीकृत संस्थाओं-आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (महाराष्ट्र में भारत की पहली ओएसएटी सुविधा), आरआरपी एस4ई इनोवेशन लिमिटेड, आरआरपी ड्रोन्स इनोवेशन लिमिटेड और आरआरपी डिफेंस लिमिटेड के माध्यम से कार्य करता है। आरपी ग्रुप सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, थर्मल इमेजिंग और स्वनियंत्रित हवाई प्रणालियों में स्वदेशी समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञता रखता है। रणनीतिक वैश्विक साझेदारी के माध्यम से, यह समूह भारत के सशस्त्र बलों और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में मिशन-महत्वपूर्ण समाधान प्रदान करता है।