BEL

समाचार

बीईएल को ईएसजी अंक 73.8 के साथ केयरएज-ईएसजी 1 की रेटिंग मिली

Product category :समाचार

Date : फ़रवरी 14, 2026


सेबी में पंजीकृत इश्यूअर-पेस ईएसजी रेटिंग प्रदाता केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड (केयरएज-ईएसजी) द्वारा बीईएल को 73.8 के ईएसजी स्कोर के साथ केयरएज-ईएसजी 1 की रेटिंग प्रदान की गई है।

 

बीईएल पहली एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है जिसे केयरएज-ईएसजी 1 की रेटिंग दी गई है, जो इस क्षेत्र में स्थायी पद्धतियों को अपनाने की इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बीईएल ने अपनी ईएसजी को अपनाने में नेतृत्व गुणों को प्रदर्शित किया है और सर्वोत्तम-श्रेणी के प्रकटीकरण, नीतियों और कार्य-निष्पादन के माध्यम से ईएसजी के जोखिम का प्रबंधन किया है। जल प्रबंधन, उत्सर्जन नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, मानव पूंजी, कारोबारी नैतिकता, पानी की खपत को कम करने आदि पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने के कारण कंपनी बेहतर तरीके से अधिक स्थायी संचालन को अपनाने में सक्षम बनी है।

 

केयर रेटिंग्स लिमिटेड के वरिष्ठ निदेशक और केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड के सीईओ श्री सैकत रॉय ने बेंगलूरु में बीईएल के कार्पोरेट कार्यालय के अपने दौरे के दौरान केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड की ओर से ईएसजी रेटिंग प्राप्त करने के लिए बीईएल के सीएमडी श्री मनोज जैन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। केयर रेटिंग्स लिमिटेड के निदेशक श्री नितिन डालमिया ने इस अवसर पर बीईएल के सीएमडी को 73.8 (केयरएज ईएसजी-1) का ईएसजी अंक प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

 

केयरएज-ईएसजी ने इस उपलब्धि के लिए बीईएल की सराहना की है — “केयरएज-ईएसजी ने ए एंड डी क्षेत्र में स्थायी पद्धतियों को अपनाने में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड की मजबूत प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान करता है, जो उत्सर्जन नियंत्रण, जल प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन और नैतिक गवर्नेंस में नेतृत्व को प्रतिबिंबित करता है। कंपनी जैव विविधता, ऊर्जा दक्षता, ग्रीन वैल्यू चेन, मानवाधिकार, डेटा गोपनीयता और ईएसजी निगरानी सहित प्रमुख ईएसजी मापदंडों में उद्योग के औसत मापदंडों से बेहतर कार्य-निष्पादन करती है, जो कंपनी को संधारणीय प्रचालनों की ओर लचीले अनुकूलन में बेहतर बनाता है।”

बेंगलूरु में बीईएल कार्पोरेट कार्यालय के दौरे के दौरान केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड की ओर से ईएसजी रेटिंग प्राप्त करने के लिए बीईएल के सीएमडी श्री मनोज जैन को एक स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए केयर रेटिंग्स लिमिटेड के वरिष्ठ निदेशक और केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड के सीईओ श्री सैकत रॉय।

इस अवसर पर बीईएल द्वारा ईएसजी स्कोर 73.8 (केयरएज ईएसजी-1) का प्रमाण-पत्र बीईएल के सीएमडी को प्रदान करते हुए केयर रेटिंग्स लिमिटेड के निदेशक श्री नितिन डालमिया।

बीईएल द्वारा केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड (केयरएज-ईएसजी) द्वारा 73.8 के ईएसजी स्कोर के साथ केयरएज-ईएसजी की 1 रेटिंग के लिए प्राप्त प्रमाण-पत्र।


संबंधित समाचार

news-tubnaile
BEL receives orders worth Rs. 1660 Cr

Posted on: फ़रवरी 14, 2026

news-tubnaile
BEL receives orders worth Rs.1011 Crore

Posted on: फ़रवरी 14, 2026

news-tubnaile
BEL receives orders worth Rs.733 Crore

Posted on: फ़रवरी 14, 2026