Skip to main content

BEL

सॉफ़्टवेयर

बीईएल अपनी सॉफ्टवेयर रणनीति कारोबार यूनिट जो एक सीएमएमआई- स्तर 5 संगठन है, के माध्यम से सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रदान करती है

बीईएल की एक स्थापित सॉफ्टवेयर टीम है, जिसने 2 दशकों से अधिक समय से सफलतापूर्वक जटिल, उच्च गुणता वाले सॉफ़्टवेयर समाधान दिया है। भारतीय रक्षा बलों, अर्धसैनिक बलों, भारत चुनाव आयोग, डीआरडीओ और अन्य पीएसयू सहित विभिन्न ग्राहकों के लिए चुनौतीपूर्ण परिचालन परिवेश में बीईएल की सॉफ्टवेयर गहन प्रणालियों को तैनात किया गया है ।

बीईएल से सॉफ्टवेयर समाधान विशिष्ट रूप से उच्च स्तर का निर्माण, विरासत और मौजूदा प्रणालियों के साथ एकीकरण, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग और उद्योग मानक प्रक्रिया का अनुपालन प्रदर्शित करते हैं ।

बीईएल के सॉफ्टवेयर की विशेष टीमों में प्रमाणित परियोजना प्रबंधन पेशेवर, सॉफ्टवेयर विकासक, सॉफ्टवेयर गुणता लेखा परीक्षक, विश्वसनीयता इंजीनियर, सिक्स-सिग्मा पोशावर, प्रवेश परीक्षा, सुरक्षा लेखा परीक्षक, सॉफ्टवेयर परीक्षक और परीक्षण प्रबंधक शामिल हैं जो व्यापक विश्लेषण और प्रक्रिया विशेषज्ञता के साथ जुड़े समस्या समाधान तकनीक प्रयुक्‍त करते हैं, जो प्रत्येक ग्राहक को आवश्‍यकता के अनुरूप प्रभावी तरीके से एक अनुकूलित इष्टतम सॉफ्टवेयर समाधान प्रदान करता है।

वर्तमान में बीईएल के पास 5000+ व्यक्ति वर्ष और कोड के 30+ मिलियन लाइन्स की सामूहिक सॉफ्टवेयर विशेषज्ञता है। इसमें रक्षा, अर्द्ध-सैनिक और असैनिक क्षेत्रों के लिए सॉफ्टवेयर विकास और समर्थन परियोजनाएं शामिल हैं। बीईएल के सर्वोत्‍कृष्‍ट सॉफ्टवेयर गहन नागरिक उत्पादों में इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन और डोप्‍लर मौसमी रेडार शामिल हैं।

अधिक जानकारी और सेवाओं के लिए, हमसे संपर्क करें:

महाप्रबंधक – सॉफ्टवेयर,

बी ई एल/ बेंगलुरु
डायरेक्ट – +91 80 28383120
ऑफिस – +91 80 22197107
E-mail: swmarketing[at]bel[dot]co[dot]in