नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 25 मई 2026 को अंतिम प्रकटीकरण के बाद से रु.1081 करोड़ मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं। प्राप्त किए गए प्रमुख आदेशों में संचार उपकरण, रेडार, सीबीआरएन सुरक्षा प्रणाली, सीकर, एवियोनिक्स, उन्नयन, पुर्जे, सेवाएं आदि शामिल हैं।