Skip to main content

BEL

समाचार

बीईएल ने एक्सरसाइज़ प्रगति 2026 में उन्नत रक्षा समाधानों को प्रदर्शित किया

Product category :समाचार

Date : मई 31, 2026


भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) दिनांक 30 से 31 मई, 2026 तक फॉरेन ट्रेनिंग नोड, उमरोई, शिलांग, मेघालय में आयोजित एक्सरसाइज प्रगति (हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय सेनाओं की साझेदारी) के तहत आयोजित भारतीय रक्षा उद्योग उपकरण प्रदर्शनी में अपने उत्पादों और क्षमताओं को प्रदर्शित कर रही है। आज, विभिन्न मित्र विदेशी देशों के उप सेना प्रमुखों और प्रतिनिधिमंडलों ने बीईएल स्टाल का दौरा किया। बीईएल की टीम ने आगंतुकों को कंपनी के उत्पादों, तकनीकी क्षमताओं की जानकारी दी और रक्षा क्षेत्र में संभावित सहयोग का आधार तैयार किया।