Bengaluru/ dtd 26 MaY 2026बेंगलूरु दिनांक 26 मई 2026,नवरत्न रक्षा सरकारी क्षेत्र के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 5 मई 2026 को इसके द्वारा किए गए अंतिम प्रकटन के बाद 608 करोड़ रु. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में संचार उपकरण, वैमानिकी, सूचना फ्यूज़न सेंटर, तटीय निगरानी रेडार प्रणाली, सीकर, जैमर, टैंक उप-प्रणालियां, लेजर आधारित फ्यूज़, सिम्युलेटर, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक, बैटरियां, पुर्जे और सेवाएं आदि शामिल हैं।