बेंगलूरु, 09 फरवरी, 2026 - नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों की प्रमुख कंपनी सासमोस एचईटी टेक्नोलॉजिज लिमिटेड ने 16 फरवरी, 2026 को उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
श्री राजनाथ सिंह, माननीय रक्षा मंत्री और श्री संजीव कुमार, आईएएस, सचिव (रक्षा उत्पादन) की उपस्थिति में श्री मनोज जैन, सीएमडी, बीईएल और श्री एच जी चंद्रशेखर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सासमोस द्वारा उक्त समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।
यह रणनीतिक साझेदारी भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन के अनुरूप है और यह फाइबर ऑप्टिक्स एंड फोटोनिक्स, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स, नौसैनिक प्रणालियों और वायुवाहित प्लेटफार्मों सहित प्रमुख प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सह-विकास और सह-स्वदेशीकरण पर केंद्रित है। इस सहयोग का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों और प्रणालियों की निर्यात संभावना बढ़ाते हुए भारत की एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं को बढ़ाना है।
श्री मनोज जैन, सीएमडी, बीईएल ने कहा, "यह समझौता ज्ञापन भारत के रक्षा परितंत्र को मजबूत करने की दिशा में हमारे प्रयासों का महत्वपूर्ण कदम है। फाइबर ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स में सासमोस की क्षमताओं के साथ रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में बीईएल की विशेषज्ञता को जोड़ते हुए हमें पूरा विश्वास है कि हम अत्याधुनिक, स्वदेशी समाधान प्रदान करेंगे जिससे राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों आवश्यकताएं पूरा होंगी।”
श्री एच जी चंद्रशेखर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सासमोस ने कहा - "हमें इस रणनीतिक सहयोग में बीईएल के साथ साझेदारी करते हुए गर्व अनुभव हो रहा है। साथ मिलकर हम नवाचार को गति देंगे, उन्नत तकनीकों का सह-विकास करेंगे और भारत के आत्मनिर्भर भारत और विकास भारत 2047 के दृष्टिकोण में सार्थक योगदान देंगे।"
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के बारे में
भारत की अग्रणी रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बीईएल अत्याधुनिक रेडार, मिसाइल प्रणाली, सैन्य संचार, नौसैनिक प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर एवं एवियोनिक्स, सी-4आई प्रणाली, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं गन/वेपन प्रणाली उन्नयन, सौर प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक घटक और इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन और प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस जैसे नागरिक उत्पादों की डिज़ाइन, निर्माण और आपूर्ति करती है।
सासमोस के बारे में
सासमोस एक प्रमुख भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है जो भारतीय रक्षा परितंत्र और वैश्विक ओईएम के लिए एयरोस्पेस और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए मिशन-महत्वपूर्ण विद्युत वायरिंग इंटरकनेक्शन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स इंटीग्रेटेड सिस्टम, फाइबर ऑप्टिक्स और फोटोनिक्स सिस्टम के डिजाइन, विकास और निर्माण में लगी हुई है।