BEL

समाचार

बीईएल को 569 करोड़ रु. मूल्य के आदेश प्राप्त हुए

Product category :समाचार

Date : अप्रैल 23, 2026


बेंगलूरु, 22 अप्रैल, 2026 - नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के आदेश अधिग्रहण शुरू करने के लिए रु. 569 करोड़ के आदेश प्राप्त किए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में वैमानिकी, ईडबल्यू प्रणाली, उच्च ऊर्जा लेजर, संचार उपकरण, टैंक उप प्रणाली, लेजर आधारित फ्यूज, परीक्षण उपकरण, उन्नयन, पुर्जे, सेवाएं आदि शामिल हैं।