घर » समाचार »बीईएल को 581 करोड़ रु. मूल्य के आदेश मिले
बीईएल को 581 करोड़ रु. मूल्य के आदेश मिले
Product category :समाचार
Date : फ़रवरी 6, 2026
नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को 23 जनवरी 2026 को किए गए इसके अंतिम प्रकटन के बाद से 581 करोड़ रु. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में संचार उपकरण, रेडार चेतावनी रिसीवर, टैंक उप-प्रणाली, रेडार, सॉफ्टवेयर समाधान, उन्नयन, कलपुर्जे, सेवाएं आदि शामिल हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया शेयर अवश्य करें