बेंगलूरु, 5 मई, 2026 - नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने भारतीय थलसेना को ग्राउंड आधारित मोबाइल एलिंट प्रणाली (जीबीएमईएस) की आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के साथ रु. 1251 करोड़ (कर छोड़कर) के मूल्य की संविदा पर हस्ताक्षर किया है। जीबीएमईएस पूरी तरह स्वदेशी, अत्याधुनिक प्रणाली है जिसे डीएलआरएल हैदराबाद द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है और इसका निर्माण बीईएल द्वारा किया गया है।
यह नेटवर्कयुक्त इंटेलीजेंस प्रणाली सभी प्रकार के रेडारों का पता लगाने, उनका वर्गीकरण करने और पता लगाने में सक्षम है। यह प्रणाली सभी संचार संकेतों को इंटरसेप्ट और विश्लेषण भी करती है। जीबीएमईएस प्रणाली देश की परिस्थितिजन्य जागरूकता और वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाती है।