बेंगलूरु, 21 अप्रैल, 2026- अग्रणी भारतीय एयरोस्पेस एवं रक्षा कंपनी नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) समाधान की वैश्विक प्रदाता बिट मैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड (बीएमआईटी) ने रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एयरोस्पेस के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल्स, उप-प्रणालियों और प्रणालियों के डिजाइन, विकास और विनिर्माण में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडबल्यू), नेवल रेडार और ड्रोन जैसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्र को लक्षित किया गया है।
इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा के लिए महत्वपूर्ण उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में स्वदेशी डिजाइन और उत्पादन क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासों को मजबूत करना है।
इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान श्री मनोज जैन, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, बीईएल एवं श्री अमित महाजन, सीईओ, बीएमआईटी के बीच श्री विवेक जोशी, उपाध्यक्ष (एयरबोर्न सोल्यूशंस), बीएमआईटी, श्री महेश पोरे, कारोबार विकास प्रबंधक, बीएमआईटी एवं श्रीमती रुचि पंत, महाप्रबंधक (रणनीतिक योजना), बीईएल की उपस्थिति में हुआ।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बारे में
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवरत्न पीएसयू बीईएल, भारत के रक्षा और रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। बीईएल एक बहु-उत्पाद, बहु-प्रौद्योगिकी, बहु-यूनिट उद्यम है जिसके उत्पाद पोर्टफोलियो में रेडार और फायर नियंत्रण प्रणाली, हथियार प्रणाली, संचार और नेटवर्क केंद्रित प्रणाली, नौसेना प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और एवियोनिक्स, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, पनडुब्बी रोधी वारफेयर प्रणाली, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स और गन उन्नयन, होमलैंड सुरक्षा, नागरिक उत्पाद और रणनीतिक घटकों के क्षेत्र में 600 से अधिक उत्पाद हैं।
अपनी विविधीकरण रणनीति के तहत, बीईएल नागर विमानन, मानवरहित प्रणाली, रेलवे एवं मेट्रो प्रणाली, नेटवर्क एवं साइबर सुरक्षा, स्मार्ट सिटी समाधान, अंतरिक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स, शस्त्र एवं गोलाबारूद, सीकर्स, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है। कंपनी सीएमएमआई स्तर 5 प्रमाणित है और उसके पास आईएसओ एएस-9100 और आईएसओ 27001:2013 (आईएसएमएस) प्रमाण-पत्र हैं। बीईएल सीईआरटी-इन के साथ एक पैनल वाली एजेंसी भी है।
बिट मैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में
बिट मैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड रक्षा, एयरोस्पेस, अंतरिक्ष और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अनुकूलित इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक प्रणालियों की डिजाइनर और निर्माता है। बीएमआईटी ने जमीन, हवाई, जहाज पर और अंतर्जलीय अनुप्रयोगों की प्रणाली विकसित की है। बीएमआईटी एनालॉग, डिजिटल, मिश्रित सिग्नल, पावर और आरएफ एवं माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अनुकूलित, उच्च-विश्वसनीयता वाले उत्पादों के डिजाइन और निर्माण में विशेषज्ञता रखती है।