Skip to main content

BEL

समाचार

बीईएल ने फ्री प्रेस जर्नल और करियर एज वार्षिक रिपोर्ट पुरस्कार जीते

Product category :समाचार

Date : मई 7, 2026


बेंगलूरु, 7 मई, 2026 - नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को फ्री प्रेस जर्नल और करियर एज वार्षिक रिपोर्ट पुरस्कार (एयरोस्पेस और रक्षा श्रेणी) के चौथे संस्करण में 'विजेता' घोषित किया गया। मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में श्री सभरी वी, अपर महाप्रबंधक (वित्त)/सीओ और श्री गोपाल, उप कंपनी सचिव ने बीईएल की ओर से ये पुरस्कार प्राप्त किए। ये पुरस्कार भारत के कुछ सबसे सम्मानित कार्पोरेट नेतृत्वकर्ताओं, नीति निर्माताओं, निवेशकों और गवर्नेंस विशेषज्ञों को एक मंच पर लाते हुए और कार्पोरेट रिपोर्टिंग, पारदर्शिता और पणधारकों की जवाबदेही को मान्यता प्रदान करने और भारत के कार्पोरेट जगत में बेहतर प्रकटन, मज़बूत सुशासन और निवेशकों का बेहतर विश्वास को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता लाने के लिए सभी क्षेत्रों की कंपनियों को मान्यता प्रदान करते हैं।