Skip to main content

BEL

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल ने फ्री प्रेस जर्नल और करियर एज वार्षिक रिपोर्ट पुरस्कार जीते

???

बेंगलूरु, 7 मई, 2026 – नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को फ्री प्रेस जर्नल और करियर एज वार्षिक रिपोर्ट पुरस्कार (एयरोस्पेस और रक्षा श्रेणी) के चौथे संस्करण में ‘विजेता’ घोषित किया गया। मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में श्री सभरी वी, अपर महाप्रबंधक (वित्त)/सीओ और श्री गोपाल, उप कंपनी सचिव ने बीईएल की ओर से ये पुरस्कार प्राप्त किए। ये पुरस्कार भारत के कुछ सबसे सम्मानित कार्पोरेट नेतृत्वकर्ताओं, नीति निर्माताओं, निवेशकों और गवर्नेंस विशेषज्ञों को एक मंच पर लाते हुए और कार्पोरेट रिपोर्टिंग, पारदर्शिता और पणधारकों की जवाबदेही को मान्यता प्रदान करने और भारत के कार्पोरेट जगत में बेहतर प्रकटन, मज़बूत सुशासन और निवेशकों का बेहतर विश्वास को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता लाने के लिए सभी क्षेत्रों की कंपनियों को मान्यता प्रदान करते हैं।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

भारतीय थलसेना को ग्राउंड आधारित मोबाइल एलिंट प्रणाली (जीबीएमईएस) की आपूर्ति के लिए बीईएल को रु. 1251 करोड़ का आदेश मिला

???

बेंगलूरु, 5 मई, 2026 – नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने भारतीय थलसेना को ग्राउंड आधारित मोबाइल एलिंट प्रणाली (जीबीएमईएस) की आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के साथ रु. 1251 करोड़ (कर छोड़कर) के मूल्य की संविदा पर हस्ताक्षर किया है। जीबीएमईएस पूरी तरह स्वदेशी, अत्याधुनिक प्रणाली है जिसे डीएलआरएल हैदराबाद द्वारा डिज़ाइन और विकसित किया गया है और इसका निर्माण बीईएल द्वारा किया गया है।

यह नेटवर्कयुक्त इंटेलीजेंस प्रणाली सभी प्रकार के रेडारों का पता लगाने, उनका वर्गीकरण करने और पता लगाने में सक्षम है। यह प्रणाली सभी संचार संकेतों को इंटरसेप्ट और विश्लेषण भी करती है। जीबीएमईएस प्रणाली देश की परिस्थितिजन्य जागरूकता और वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाती है।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

भविष्य की प्रौद्योगिकियां विकसित करने के लिए बीईएल, मेटामांड और क्रिस्टेलर ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

???

बेंगलूरु, 4 मई, 2026 – नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), मेटामांड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और क्रिस्टेलर एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने रक्षा और गैर-रक्षा दोनों क्षेत्रों के लिए साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर एंड एवियोनिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर आदि के क्षेत्रों में भविष्य के लिए तैयार उत्पादों और तकनीकों के सहयोग और सह-विकास के लिए आज बेंगलूरु में एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

मेटामांड एक भारतीय प्रौद्योगिकी फर्म है जो एयरोस्पेस, रक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) जैसे क्षेत्रों के लिए एआई-संचालित डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशन में विशेषज्ञता रखती है। क्रिस्टेलर एक अगली पीढ़ी का भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप है जो साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर एंड एविओनिक्स (ईडबल्यू एंड ए), सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर आदि के क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा प्रौद्योगिकियों में मिशन-महत्वपूर्ण उत्पादों/प्रणालियों/समाधानों के डिजाइन, विकास और निर्माण में कार्यरत है। क्रिस्टेलर के कारोबारी पोर्टफोलियो में क्यूबसेट सिस्टम एंड मिशन डिलीवरी, एयरोस्पेस प्रोपल्शन, रेडार, आरएफ, ईडबल्यू एंड सिक्योर कम्युनिकेशन, एआई और कॉग्निटिव डिफेंस सिस्टम शामिल हैं।

इस त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन का उद्देश्य कारोबारी सुविधा और तकनीकी नवाचार में अपनी पूरक शक्तियों का लाभ उठाना है। बीईएल की विनिर्माण क्षमताओं और विपणन पहुंच और रणनीतिक सरकारी संबंधों, परियोजना प्रशासन और परिचालन प्रबंधन में मेटामाइंड की विशेषज्ञता और क्रिस्टेलर की उन्नत आर एंड डी क्षमताओं और सिस्टम इंजीनियरिंग को मिलाकर, यह सहयोग प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाएगा, कार्य-निष्पादन जोखिमों को कम करेगा और मापनीय, भविष्य के लिए तैयार समाधानों की सुपुर्दगी सुनिश्चित करेगा, जिससे शुरू की गई परियोजनाओं का दीर्घकालिक मूल्य और सफलता अधिकतम होगी।

स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने और भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल का समर्थन करने के उद्देश्य से, इन कंपनियों का उद्देश्य साइबर सुरक्षा, ईडब्ल्यू एंड ए, सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकियों के बड़े पैमाने पर निर्माण, डेटा सेंटर और भारतीय रक्षा और गैर-रक्षा क्षेत्रों के लिए अन्य उत्पादों/प्रणालियों/समाधानों के क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी विकास, एयरोस्पेस और रक्षा प्रणालियों के निर्माण और आपूर्ति और मिशन आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने और ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों और एकीकृत प्रणालियों की निर्यात क्षमता बढ़ाने के लिए सहयोग करना है।

उक्त एमओयू का आदान-प्रदान श्री मनोज जैन, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, बीईएल, श्री ऋषिकेश किनिकर, सीएमडी, मेटामाइंड और श्री उदय भानु दास, निदेशक एवं सीएफओ, क्रिस्टेलर के बीच किया गया और इस अवसर पर श्री रजनीश शर्मा, निदेशक (बेंगलूरु कॉम्पलेक्स), बीईएल, श्रीमती हेमावती मुत्तुस्वामी, महाप्रबंधक (नेटवर्क एवं साइबर सुरक्षा), बीईएल, श्रीमती रुचि पंत, महाप्रबंधक (रणनीतिक योजना एवं प्रौद्योगिकी योजना), बीईएल, श्री राकेश कुमार, महाप्रबंधक (सॉफ्टवेयर), बीईएल, ब्रिगेडियर डॉ. लक्ष्मी चरण पटनायक (क्रिस्टेलर), श्री राजीव रंजन सरकारी (क्रिस्टेलर) और श्री एस. जेना (क्रिस्टेलर) उपस्थित थे।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल को 569 करोड़ रु. मूल्य के आदेश प्राप्त हुए

???

बेंगलूरु, 22 अप्रैल, 2026 – नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के आदेश अधिग्रहण शुरू करने के लिए रु. 569 करोड़ के आदेश प्राप्त किए हैं। प्राप्त प्रमुख आदेशों में वैमानिकी, ईडबल्यू प्रणाली, उच्च ऊर्जा लेजर, संचार उपकरण, टैंक उप प्रणाली, लेजर आधारित फ्यूज, परीक्षण उपकरण, उन्नयन, पुर्जे, सेवाएं आदि शामिल हैं।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल ने उन्नत रक्षा तकनीक में स्वदेशी डिजाइन और उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए बीएमआईटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

???

बेंगलूरु, 21 अप्रैल, 2026- अग्रणी भारतीय एयरोस्पेस एवं रक्षा कंपनी नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) समाधान की वैश्विक प्रदाता बिट मैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड (बीएमआईटी) ने रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एयरोस्पेस के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल्स, उप-प्रणालियों और प्रणालियों के डिजाइन, विकास और विनिर्माण में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडबल्यू), नेवल रेडार और ड्रोन जैसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्र को लक्षित किया गया है।

इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा के लिए महत्वपूर्ण उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में स्वदेशी डिजाइन और उत्पादन क्षमताओं को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासों को मजबूत करना है।

इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान श्री मनोज जैन, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, बीईएल एवं श्री अमित महाजन, सीईओ, बीएमआईटी के बीच श्री विवेक जोशी, उपाध्यक्ष (एयरबोर्न सोल्यूशंस), बीएमआईटी, श्री महेश पोरे, कारोबार विकास प्रबंधक, बीएमआईटी एवं श्रीमती रुचि पंत, महाप्रबंधक (रणनीतिक योजना), बीईएल की उपस्थिति में हुआ।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बारे में

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवरत्न पीएसयू बीईएल, भारत के रक्षा और रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। बीईएल एक बहु-उत्पाद, बहु-प्रौद्योगिकी, बहु-यूनिट उद्यम है जिसके उत्पाद पोर्टफोलियो में रेडार और फायर नियंत्रण प्रणाली, हथियार प्रणाली, संचार और नेटवर्क केंद्रित प्रणाली, नौसेना प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और एवियोनिक्स, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, पनडुब्बी रोधी वारफेयर प्रणाली, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स और गन उन्नयन, होमलैंड सुरक्षा, नागरिक उत्पाद और रणनीतिक घटकों के क्षेत्र में 600 से अधिक उत्पाद हैं।

अपनी विविधीकरण रणनीति के तहत, बीईएल नागर विमानन, मानवरहित प्रणाली, रेलवे एवं मेट्रो प्रणाली, नेटवर्क एवं साइबर सुरक्षा, स्मार्ट सिटी समाधान, अंतरिक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स, शस्त्र एवं गोलाबारूद, सीकर्स, चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है। कंपनी सीएमएमआई स्तर 5 प्रमाणित है और उसके पास आईएसओ एएस-9100 और आईएसओ 27001:2013 (आईएसएमएस) प्रमाण-पत्र हैं। बीईएल सीईआरटी-इन के साथ एक पैनल वाली एजेंसी भी है।

बिट मैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड के बारे में

बिट मैपर इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड रक्षा, एयरोस्पेस, अंतरिक्ष और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अनुकूलित इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक प्रणालियों की डिजाइनर और निर्माता है। बीएमआईटी ने जमीन, हवाई, जहाज पर और अंतर्जलीय अनुप्रयोगों की प्रणाली विकसित की है। बीएमआईटी एनालॉग, डिजिटल, मिश्रित सिग्नल, पावर और आरएफ एवं माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अनुकूलित, उच्च-विश्वसनीयता वाले उत्पादों के डिजाइन और निर्माण में विशेषज्ञता रखती है।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल ने अपनी RxT17 हेमोडायलिसिस मशीन के लिए विनिर्माण लाइसेंस प्राप्त किया

???

बेंगलूरु, 3 अप्रैल, 2026– नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने अपनी स्वदेशी विकसित हेमोडायलिसिस मशीन, बीईएल आरएक्सटी 17 के विनिर्माण (बिक्री / वितरण के लिए) का लाइसेंस प्राप्त किया है।

मेसर्स रेनालिक्स द्वारा डिज़ाइन की गई और बीईएल द्वारा निर्मित की जाने वाली बीईएल RxT17, भारत की पहली स्वदेशी हेमोडायलिसिस मशीनों में से एक है, जो भारत की चिकित्सा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह दीर्घकालिक गुर्दा विफलता से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान साबित होगी, जिससे सुरक्षित, कुशल और उच्च-गुणता वाली डायलिसिस चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने उच्च जोखिम वाले उपकरण की सुरक्षा और निष्पादन मानकों से संबंधित सी श्रेणी की विनियामक आवश्यकताओं की अनुपालन लेखापरीक्षा के बाद बीईएल को विनिर्माण लाइसेंस प्रदान किया है। बीईएल RxT17 सीई प्रमाणित है, जो यूरोपीय सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की पुष्टि करती है और इसकी वैश्विक बाजार में स्वीकार्यता को सक्षम बनाता है।

 

अंतिम चरण की गुर्दे की बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए, भारत में डायलिसिस की मांग तेजी से बढ़ रही है, और बीईएल RxT17 का उद्देश्य डायलिसिस देखभाल की पहुंच और सामर्थ्य में सुधार लाना है। बीईएल RxT17 में रंगीन टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो डिवाइस की स्थिति, पाठ्यांक और सक्रिय अलार्म पर वास्तविक समय की जानकारी के साथ एक उन्नत उपयोगकर्ता इंटरफेस है। यह जटिल परिस्थितियों के लिए ऑडियो और दृश्य दोनों अलार्मों से सुसज्जित है। यह मशीन मौजूदा अस्पताल के कार्य प्रवाह में निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित करते हुए सभी मानक फार्मेसी उपभोज्यों और डिस्पोजेबल के अनुरूप डिज़ाइन की गई है। इसका सरल डिज़ाइन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए रखरखाव और सीधा संचालन आसान बनाता है।

बीईएल RxT17 आयातित डायलिसिस मशीनों पर निर्भरता को कम करेगा और भारत के घरेलू चिकित्सा प्रौद्योगिकी विनिर्माण परितंत्र को मजबूत बनाएगा। यह सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप, भारत में वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी, उच्च गुणता वाली चिकित्सा तकनीकों के निर्माण की दिशा में एक कदम है।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल को 6795 करोड़ रु. मूल्य के आदेश मिले

???

बेंगलूरु, 31 मार्च, 2026 – नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को दिनांक 30 मार्च, 2026 को किए गए इसके अंतिम प्रकटन से 6795 करोड़ रू. मूल्य के अतिरिक्त आदेश प्राप्त हुए हैं।

 

प्राप्त प्रमुख आदेशों में रक्षा मंत्रालय से माउंटेन रेडार, एचएएल से एलसीए के लिए वैमानिकी पैकेज, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज़, रणनीतिक घटकों के बड़े निर्यात आदेश, अपग्रेड, पुर्जे और सेवाएं आदि शामिल हैं।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

26,750 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार किया

???

बेंगलूरु, 1 अप्रैल, 2026 – नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पिछले वर्ष के 23,024 करोड़ रुपये के कारोबार की तुलना में 16.2% की वृद्धि दर्ज करते हुए लगभग 26,750 करोड़ रुपये (अनंतिम और लेखा अपरीक्षित) का कारोबार हासिल किया है। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 141.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की निर्यात बिक्री शामिल है, जो पिछले वर्ष के निर्यात कारोबार 106.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 33.65% की वृद्धि दर्ज करती है।

 

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान, बीईएल ने 346 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात ऑर्डर सहित 30,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त किए। वर्ष के दौरान रक्षा क्षेत्र में प्राप्त किए गए कुछ प्रमुख ऑर्डरों में एलसीए के लिए एवियोनिक्स, माउंटेन रेडार, हेलीकॉप्टरों के लिए ईडबल्यू सूट, वायु रक्षा रेडार, वायु और नौसेना प्लेटफार्मों के लिए ईओआईआर पे-लोड, नौसेना प्लेटफार्मों के लिए ईडबल्यू सिस्टम, टैंकों के लिए फायर कंट्रोल एंड साइटिंग सिस्टम, मोबाइल कम्युनिकेशन टर्मिनल, नेटवर्क सिस्टम, काउंटर मानवरहित एरियल सिस्टम, अपग्रेड, स्पेयर्स और सेवाएं शामिल हैं।

 

गैर-रक्षा क्षेत्र के प्रमुख ऑर्डरों में संचार उपकरण, एआईआईएमएस के लिए आईटी इंफ्रा, एयरपोर्ट निगरानी रेडार, सॉफ्टवेयर समाधान, स्वचालित ट्रेन पर्यवेक्षण प्रणाली, ईवीएम आदि शामिल हैं। निर्यात के मोर्चे पर, प्राप्त प्रमुख आदेशों में संचार उपकरण, उपग्रह संचार नेटवर्क, टीआर मॉड्यूल, इलेक्ट्रॉनिक ईंधन, ड्रोन आदि शामिल हैं। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 को बीईएल की कुल ऑर्डर बुक लगभग 74000 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 495 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात ऑर्डर बुक भी शामिल है।

 

बीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री मनोज जैन ने कहा, “वर्ष के दौरान हुई भू-राजनीतिक घटनाओं और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने रणनीतिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता और एक लचीले घरेलू औद्योगिक रक्षा परितंत्र के महत्व को उजागर किया है। बीईएल कई तकनीकों और प्लेटफार्मों, मजबूत ऑर्डर बुक, विविधीकृत पोर्टफोलियो, आधुनिक विनिर्माण सुविधाओं और प्रमाणित निष्पादन क्षमताओं में अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से इन चुनौतियों का प्रभावी रूप से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बीईएल आयात पर निर्भरता को कम करने और घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य के लिए तैयार प्रौद्योगिकियों जैसे कृत्रिम प्रज्ञान, साइबर सुरक्षा, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर एंड कम्युनिकेशन सिस्टम और स्वायत्त प्लेटफार्मों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वदेशीकरण पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए है। ये रणनीतिक पहल बीईएल को घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में उभरते अवसरों को हासिल करने में सक्षम बनाएगी।”

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

बीईएल को 1660 करोड़ रु. मूल्य के आदेश मिले

???

बेंगलूरु, 30 मार्च, 2026 – नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को दिनांक 17 मार्च, 2026 को किए गए इसके पिछले प्रकटन से 1660 करोड़ रू. मूल्य के आदेश प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त प्रमुख आदेशों में उपग्रह संचार नेटवर्क, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियां, संचार उपकरण, वैमानिकी, साफ्टवेयर समाधान, युद्ध-सामग्री, ईवीएम, रणनीतिक घटक, अपग्रेड, पुर्जे और संबंधित सेवाएं आदि शामिल हैं।

???
Categories
प्रेस विज्ञप्ति समाचार

सेमीकंडक्टर, मानवरहित प्रणाली और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स में सहयोग बढ़ाने के लिए बीईएल और आरआरपी ग्रूप ने रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

???

BEL&RRP

बेंगलूरु, 24 मार्च, 2026–  नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, मानवरहित प्रणाली और अन्य उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कारोबारी अवसर तलाशने के लिए सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रणालियों के उन्नत निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली अग्रणी एकीकृत प्रौद्योगिकी कंपनी आरआरपी ग्रूप के दो भाग, आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और आरआरपी डिफेंस लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

यह सहयोग भारत के रक्षा प्रौद्योगिकी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी जो स्वदेशीकरण और क्षमता वर्धन पर केंद्रित राष्ट्रीय उद्देश्यों को मजबूत करेगा।

इस समझौता ज्ञापन से उच्च सटीकता ईओ सिस्टम (निगरानी प्रणाली, हथियार स्थल), सेमीकंडक्टर डिवाइसों और अगली पीढ़ी के मानवरहित समाधानों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए, रक्षा और रणनीतिक अनुप्रयोगों के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स और मिशन-महत्वपूर्ण प्रणालियों को विकसित करने, आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की अर्धचालक विनिर्माण विशेषज्ञता और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ) प्रणाली और यूएवी प्लेटफार्मों में आरआरपी डिफेंस लिमिटेड की क्षमताओं को विकसित करने में बीईएल के दशकों के अनुभव का लाभ लिया जा सकेगा।

इस समझौता ज्ञापन के तहत, बीईएल और आरआरपी ग्रुप संयुक्त रूप से रक्षा और रणनीतिक अनुप्रयोगों के लिए कई तकनीकों की पहचान, डिजाइन और विकास करेंगे। इस साझेदारी से उच्च गुणता वाले और विश्वसनीय समाधान प्रदान करने में परिवर्तनकारी होने के साथ-साथ अग्रणी तकनीकी नवाचार और भारत की रणनीतिक क्षमताओं को मजबूती मिलेगी।

इस एमओयू से रक्षा मंत्रालय की निर्यात संवर्धन नीतियों के अनुरूप निर्यात के अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।

बीईएल और आरआरपी ग्रुप के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान श्रीमती नीति पंडित, महाप्रबंधक (रणनीतिक योजना, बीईएल) और श्री राजेंद्र चोडनकर (संस्थापक एवं अध्यक्ष-आरआरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज) के बीच श्री मनोज जैन, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक-बीईएल, श्री नंदकुमार टी डी, महाप्रबंधक (पीडीआईसी), श्रीमती रेखा शास्त्री, महाप्रबंधक (मानवरहित प्रणाली) और श्री धीरेंद्र एन. पांडे, महाप्रबंधक (मचिलिपट्टनम यूनिट) की उपस्थिति में हुआ।

बीईएल के सीएमडी श्री मनोज जैन ने कहा, “यह एमओयू भारतीय रक्षा परितंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सेमीकंडक्टर निर्माण, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स और यूएवी प्लेटफार्मों में आरआरपी की क्षमताओं के साथ रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में बीईएल की विशेषज्ञता को शामिल करने से हमें विश्वास है कि अत्याधुनिक, स्वदेशी समाधान प्राप्त होंगे जो राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।”

आरआरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और अध्यक्ष श्री राजेंद्र चोडनकर ने कहा, “बीईएल के साथ यह साझेदारी भारत के रक्षा तकनीकी आधार को मजबूत करने में भावी प्रगति को चिह्नित करती है। बीईएल जिसने रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में उत्कृष्टता को लंबे समय से परिभाषित किया है, के साथ सहयोग करने से हम कार्य के माध्यम से भारत के रक्षा पारितंत्र को आगे बढ़ाने के अपने आशय को पूरा कर सकेंगे जो उद्देश्यपूर्ण, भरोसेमंद और राष्ट्र के दीर्घकालिक हितों के साथ जुड़ा हुआ है।”

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बारे में

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नवरत्न पीएसयू बीईएल, भारत के रक्षा और रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। बीईएल एक बहु-उत्पाद, बहु-प्रौद्योगिकी, बहु-यूनिट उद्यम है जिसके उत्पाद पोर्टफोलियो में रेडार और फायर नियंत्रण प्रणाली, हथियार प्रणाली, संचार और नेटवर्क केंद्रित प्रणाली, नौसेना प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और एवियोनिक्स, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, पनडुब्बी रोधी वारफेयर प्रणाली, टैंक इलेक्ट्रॉनिक्स और गन उन्नयन, होमलैंड सुरक्षा, नागरिक उत्पाद और रणनीतिक घटकों के क्षेत्र में 600 से अधिक उत्पाद हैं।

आरआरपी ग्रुप के बारे में (आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और आरआरपी डिफेंस लिमिटेड)

आरआरपी ग्रुप, जिसका मुख्यालय नवी मुंबई में स्थित है, एक एकीकृत प्रौद्योगिकी कंपनी है जो सेमीकंडक्टर, रक्षा और उन्नत एयरोस्पेस प्रणालियों में अत्याधुनिक तकनीकों और उच्च तकनीक निर्माण परितंत्र में अग्रणी है। यह चार विशिष्ट्रीकृत संस्थाओं-आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (महाराष्ट्र में भारत की पहली ओएसएटी सुविधा), आरआरपी एस4ई इनोवेशन लिमिटेड, आरआरपी ड्रोन्स इनोवेशन लिमिटेड और आरआरपी डिफेंस लिमिटेड के माध्यम से कार्य करता है। आरपी ग्रुप सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स, थर्मल इमेजिंग और स्वनियंत्रित हवाई प्रणालियों में स्वदेशी समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञता रखता है। रणनीतिक वैश्विक साझेदारी के माध्यम से, यह समूह भारत के सशस्त्र बलों और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में मिशन-महत्वपूर्ण समाधान प्रदान करता है।